फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug dealer of Agra did not go missing with his family but deliberately went to Gujarat

व्यापारी परिवार के लापता होने का मामला: चौंकाने वाला खुलासा...इसलिए जानबूझकर गुजरात चले गए थे, पुलिस भी हैरान

Wed, 09 Aug 2023 10:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

आगरा में व्यापारी परिवार के लापता होने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह लोग जानबूझकर गुजरात चले गए थे। कारण सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
drug dealer of Agra did not go missing with his family but deliberately went to Gujarat
आगरा के दवा कारोबारी का परिवार मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी दवा व्यापारी राजेश शर्मा परिवार के साथ खुद भी चले गए थे। उन पर बाजार की दो करोड़ रुपये की देनदारी थी। वह गुजरात के भावनगर में रह रहे थे। उन्होंने यहां किराये पर फ्लैट लिया था। नए सिम भी खरीद लिए थे। पुलिस को एक परिचित के पास कॉल करने पर सुराग मिले। इसके बाद पुलिस परिवार तक पहुंच गई और मंगलवार को आगरा ले आई।

विज्ञापन


दवा व्यापारी राजेश शर्मा पत्नी सीमा, बेटे अभिषेक, बहू ऊषा, बेटी काव्या और एक साल के नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने निकले थे। 23 अप्रैल को वापस आने के बाद घर में नहीं रुके। निजी वाहन से जयपुर चले गए थे। होटल में रुकने के बाद लापता हो गए थे। उनके भाई रमाकांत शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस कारोबारी की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि कारोबारी के मोबाइल नंबर बंद जा रहे थे। इससे कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पिछले दिनों व्यापारी ने परिचित को काॅल किया। पुलिस ने लोकेशन निकाली तो यह भावनगर की आई। छानबीन कर पुलिस व्यापारी तक पहुंच गई। आगरा आने के बाद राजेश ने बताया कि वह परेशान थे। 

यह भी पढ़ेंः- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग

बताया कि उन पर दो करोड़ रुपये की देनदारी हो गई थी। बाजार के लोग चक्कर काट रहे थे। वह रुपयों का इंतजाम कर रहे थे। इसलिए चले गए थे। उधर, व्यापारी के मिलने पर कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि उनका कुछ रुपया बकाया है। अब वो अपना रुपया वापस चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed