फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone Flown Over The Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, अतिसंवेदनशील येलो जोन में उड़ा ड्रोन

Sat, 16 Nov 2019 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Drone Flown Over The Taj Mahal
ताजमहल के ऊपर उड़ता ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। अतिसंवेदनशील ताजमहल के येलो जोन में ड्रोन उड़ाया गया। इससे सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। ड्रोन उड़ाने वाले का पता नहीं चल सका है। एएसआई के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब साढ़े बजे ताजमहल के पास ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। ड्रोन यमुना नदी के ऊपर उड़ान भरता हुआ ताजमहल से पश्चिमी दिशा की ओर चला गया। ताज के पास ड्रोन उड़ाए जाने का पता चला तो अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश में जुट गए। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। ताजमहल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी ने यह ड्रोन को मेहताब बाग से उड़ाया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर ताजमहल के आसपास 500 मीटर के दायरे (येलो जोन ) में ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी ताज के ऊपर और आसपास ड्रोन उड़ाने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। इस पर सुरक्षा दल अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed