फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DRM issued notice to remove Chamunda Devi temple from Rajamandi railway station in Agra

आगरा: मंदिर नहीं हटा तो बंद हो सकता है राजामंडी रेलवे स्टेशन, डीआरएम ने ट्वीट कर जारी की चेतावनी

Wed, 27 Apr 2022 12:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:52 AM IST
सार

राजामंडी रेलवे स्टेशन स्थित चामुंडा देवी मंदिर को स्थान परिवर्तित करने के लिए रेल प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। प्लेटफॉर्म-एक पर 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण है। यदि मंदिर नहीं हटा तो यात्रियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए डीआरएम ने स्टेशन को बंद करने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
DRM issued notice to remove Chamunda Devi temple from Rajamandi railway station in Agra
रेलवे स्टेशन पर बना है चामुंडा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर चामुंडा देवी मंदिर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंदिर का क्षेत्रफल 1716 वर्ग मीटर है। इसमें 600 वर्ग मीटर में मंदिर का भवन है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण प्लेटफॉर्म एक पर हुआ है। यह रेलवे के शेड्यूल ऑफ डायमेंशन का उल्लंघन है। डीआरएम ने पत्र जारी कर कहा कि 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को हटाया जाए। यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरा है। यदि मंदिर नहीं हटा तो यात्रियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आगरा रेल मंडल के प्रबंधक आनंद स्वरूप ने स्टेशन को बंद करने की चेतावनी ट्विटर माध्यम से जारी की है।

विज्ञापन

ट्रेन की गति को लेकर सबसे बड़ी बाधा 

इस अवैध निर्माण के कारण गाड़ी रुकने पर यात्रियों को चढ़ने व उतरने में समस्या होती है। इस संबंध में जन शिकायतें भी रेलवे को मिली हैं। सबसे बड़ी बाधा ट्रेनों की गति को लेकर है। उन्होंने बताया कि आगरा-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों की गति में सुधार के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रूट पर 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती हैं, लेकिन मंदिर के कारण ट्रेन की गति 30 किमी. प्रति घंटा रह जाती है।

विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए राजामंडी स्टेशन का विस्तार होना है। तकनीकी रूप से जरूरी इस विस्तार में अतिक्रमण बाधा है। उन्होंने कहा चामुंडा मंदिर की तरह अन्य धार्मिक स्थलों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध निर्माण नहीं हटा तो रेलवे को राजामंडी स्टेशन यात्रियों के लिए बंद करने का बाध्य होना पड़ेगा। वहीं, मंदिर से जुड़े लोग रेलवे की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 23 ट्रेनों का ठहराव

राजामंडी रेलवे स्टेशन पर रोज 23 ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें 12 ट्रेन दिल्ली की ओर से आती हैं, जबकि 11 ट्रेनें की दिल्ली की तरफ जाती हैं। आगरा कैंट-नई दिल्ली, दिल्ली इंटरसिटी, पंजाब मेल, झेलम, इंदौर अमृतसर इंटरसिटी प्रमुख ट्रेन हैं। इस स्टेशन पर दिल्ली के लिए रोज तीन हजार से अधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्रियों की आवाजाही होती है। तीन लाख रुपये की रोज टिकट बिक्री होती है। आगरा कैंट के बाद राजामंडी आगरा का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है।

बाद स्टेशन पर बंद रहेगा आरओबी

बाद रेलवे स्टेशन पर आरओबी 1386/1 के पास तीसरी रेलवे लाइन कार्य हेतु आरसीसी बॉक्स रखने का कार्य 30 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा। रेल प्रशासन के अनुसार इस दौरान आरओबी बंद रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। ऐसे में हल्के वाहनों के लिए मार्ग परविर्तित किया है। दिल्ली हरियाणा की तरफ से आने वाले भारी वाहन छाता शेरगढ़ होते हुए यमुना एक्सप्रेस से निकाले जाएंगे। 

फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा। ग्वालियर से आने वाले वाहनों को रैपुराजाट से बाईपास होते हुए भरतपुर होते हुए जाएंगे। भरतपुर से आने वाले वाहन टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज के रास्ते यमुना एक्सप्रेस पर जाएंगे। 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 2 मई शाम पांच बजे तक आरओबी बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed