फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drizzling showers brought relief from the heat

Agra News: रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत

Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Drizzling showers brought relief from the heat
प​टियाली में शुक्रवार को हुई बारिश में भीगते लोग।
कासगंज/पटियाली। दोपहर के समय पटियाली में हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। अधिकतम पारा 3 डिग्री नीचे आ गया। पारा 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिले में सुबह से ही काफी उमस हो गई। न्यूनतम पारा 31 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन चढ़ने के साथ पारा तेजी से चढ़ा। 12 बजे तक पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप व उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर 2 बजे पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा। इसके बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। कासगंज, सोरों, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटियाली क्षेत्रों में तेज हवा के झोंकों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, कुछ देर बाद पटियाली क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। इसने लोगों को खासा सुकून प्रदान किया। रिमझिम फुहारों के बीच उनके चेहरे खिल उठे। युवा दुकानदार बारिश शुरू होते ही अपने आपको रोक नही पाए और अपनी दुकानों को छोड़कर बारिश में भीगते हुए मस्ती करने लगे। लगभग आधा घंटा तक बारिश होती रही। इस बारिश का असर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी देखा गया। हवा में नमी आ गई। मौसम विभाग ने रविवार मौसम में बदलाव का संकेत दिया है। तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। पारा गिरने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed