फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drizzle brings down temperatures by six degrees, improving air quality

Agra News: बूंदाबांदी से छह डिग्री गिरा तापमान, सुधरी हवा की सेहत

Tue, 28 Oct 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings down temperatures by six degrees, improving air quality
बारिश से बढ़ी ठंड
आगरा। सोमवार को हुई बेमौसम की बरसात ने एक ओर जहां शहर की फिजा सुधार दी तो वहीं दूसरी ओर गर्मी और उमस से राहत दी। अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट ने पारे को सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम के स्तर पर पहुंचा दिया। इससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। इस बीच घरों से निकले लोग बारिश और हवा से बचने के लिए विंडचीटर पहने नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिनभर खुशनुमा मौसम के बीच दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी शाम तक जारी रही। इसकी वजह से हवा में ठंडक बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री हो गया, जो रविवार के 32.6 डिग्री की तुलना में 6.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक पारा और गिर सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भले ही अभी तक सर्दी के मौसम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है, लेकिन दोपहर बाद अचानक तापमान में आई गिरावट ने लोगों को ठिठुरन का अहसास करा दिया। इधर पूरे दिन हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते वायु प्रदूषण में भी कमी दर्ज की गई। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही। शहर में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में बने अवदाब के कारण हुई बेमौसम बरसात

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के प्रदेश में यह बेमौसम की बारिश बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में बने अवदाब के कारण हुई। अगले 24 घंटों में तापमान में आंशिक गिरावट और आ सकती है, इसके बाद के 48 घंटों में फिर से अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। वहीं मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed