फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver's body found hanging in a private bus

Agra News: निजी बस में फंदे से लटका मिला चालक का शव

Wed, 29 Mar 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Driver's body found hanging in a private bus
गंजडुंडवारा। कस्बे के बुधवार की सुबह एटा रोड स्थित गणेशपुर बस स्टैंड पर एक बस में बस चालक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

बस में फंदे से लटका चालक केशव (35) एटा जिले के ओनघाट का निवासी था। उसका शव बस में लटका हुआ लोगों ने देखा। देखते ही देखते यह सूचना आस-पास फैल गई, इस पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृत चालक के परिवारीजन को इस घटना की सूचना दी। इस पर परिवार के सदस्य रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृत चालक के रिश्तेदार धर्मेंद्र ने बताया कि केशव गंजडुंडवारा में ही पत्नी गुलशन के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है। वह बीते 15 वर्षों से निजी बस चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहा था। आरोप लगाया कि केशव की हत्या कर शव को गमछे के फंदे से लटका दिया गया है। कुछ माह पूर्व मृत चालक से कुछ लोगों ने मारपीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बस चालक के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। - जितेंद्र दुबे, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed