{"_id":"6162d0b28ebc3e61f44c87c2","slug":"driver-saves-man-life-who-drowning-in-yamuna-bath-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन के केशीघाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबने लगा श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन के केशीघाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबने लगा श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाई जान
Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
सार
वृंदावन में यमुना घाट पर पुलिसकर्मी और गोताखारों की सक्रियता से एक युवक की जान बच गई। 35 वर्षीय युवक यमुना में नहाने के दौरान डूबने लगा था। तभी उस पर पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मी ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
गोताखोरों ने बचाई युवक की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में केशीघाट पर रविवार को यमुना स्नान के दौरान एक श्रद्धालु नदी में डूबने लगा। उसको पानी में डूबता देख पुलिसकर्मी ने शोर मचा दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। उन्होंने श्रद्धालु को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी और गोताखारों की सक्रियता से श्रद्धालु की जान बच गई। मध्य प्रदेश का रहने वाला 35 वर्षीय युवक ब्रज घूमने आया था। रविवार दोपहर को वह केशीघाट पर पहुंचा। यहां यमुना में स्नान कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
युवक तैरना नहीं जानता था, जिसके कारण डूबने लगा था। यह देख वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। उन्होंने युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला संयुक्त अस्पताल भेजा। चिकित्सक के अनुसार युवक पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन