फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver died due to overturning of tractor-trolley in the canal in Agra

Agra: नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, हादसे के बाद मार्ग पर लगा लंबा जाम

Tue, 22 Nov 2022 09:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चालक शमसाबाद मार्ग से ग्वालियर हाईवे की ओर जा रहा था। रोहता नहर मार्ग पर ट्रक से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Driver died due to overturning of tractor-trolley in the canal in Agra
नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रोहता नहर मार्ग स्थित देवरी की पुलिया के पास मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे से करीब डेढ़ घंटे तक जाम भी लगा रहा, जिसमें प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई थी।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शी तुलसीराम कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चालक शमसाबाद मार्ग से ग्वालियर हाईवे की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसा देख गांव के लोगों ने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन

हादसे के बाद लगा जाम 

सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। हादसे के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। जाम में एंबुलेंस सहित तमाम वाहन फंस गए। एंबुलेंस में एक महिला मरीज भी मौजूद थी। जो प्रसव के लिए बरौली अहीर जा रही थी।  ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को नहर से निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ट्रैक्टर के चेसिस नंबर व अन्य नंबरों से मृतक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी ताजगंज राजकुमार कुशवाहा ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान नहीं हुई है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed