फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver and shopkeeper fight in dispute over parking

Agra News: वाहन खड़ा करने के विवाद में वाहन चालक व दुकानदार में मारपीट

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Driver and shopkeeper fight in dispute over parking
सोरोंजी। तीर्थनगरी के सोमेश्वर घाट पर श्रद्धालु के वाहन के खड़े करने पर दुकानदार एवं वाहन चालक में विवाद हो गया। मारपीट में घायल वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देरी से पहुंचने पर लोगाें ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन


जिला राजगढ़ के भंडवार से वाहन से श्रद्धालु तीर्थनगरी सोमेश्वर घाट पर पहुंचे। वाहन चालक राजेश ने एक बंद दुकान के सामने वाहन को खड़ा कर दिया। सुबह के समय जब दुकानदार वहां पहुंचा तो चालक से गाड़ी को हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें चालक राजेश चुटेल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती करया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर न मिलने पर तीर्थपुरोहितों ने आक्रोश जताया और चिकित्सा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टर के पहुंचने पर उसका उपचार किया गया। राजेश ने दुकानदार शिव एवं उसके साथ कौशल के खिलाफ मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि वाहन चालक की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed