{"_id":"615601b98ebc3e0b99033a5f","slug":"drinking-water-crisis-water-crisis-mainpuri-mainpuri-nagar-palika-mainpuri-news-agr509757431","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से 1200 घरों में नहीं पहुंचा पीने का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से 1200 घरों में नहीं पहुंचा पीने का पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में खराब पड़ा नलकूप
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में तीन दिन से 1200 घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। कॉलोनी में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए लगे नलकूप की सबमर्सिबल एक बार फिर फुंक जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। सबमर्सिबल के मरम्मत के काम की धीमी रफ्तार से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में 1200 परिवार रहते हैं। इन परिवारों के पीने के पानी के लिए एक नलकूप कांशीराम कॉलोनी में लगवाया गया है। कॉलोनी के घरों में टंकी के पानी की आपूर्ति के लिए नलकूप में सबमर्सिबल लगाई गई है। यह सबमर्सिबल तीन पहले खराब हो गई है। सबमर्सिबल खराब होने से इन घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। पीने का पानी लोग हैंडपंपों से भर रहे हैं। हैंडपंपों पर भीड़ अधिक हो जाने से पानी भरने वाले लोगों के बीच विवाद तक होता है। लोगों का कहना है कि खराब सबमर्सिबल जल्दी सही कराने के लिए नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन सबमर्सिबल सही कराना तो दूर उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई तक नहीं हुई है।
आबादी के हिसाब से हैंडपंप हैं कम
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में आबादी के हिसाब से हैंडपंप बहुत कम हैं। कॉलोनी में केवल 32 हैंडपंप हैं। जिनमेें से नौ हैंडपंप खराब चल रहे हैं। दस हैंडपंप अब बहुत कम पानी दे रहे हैं। खराब हैंडपंपों को नगर पालिका द्वारा सही नहीं कराया गया है। टंकी के पानी की आपूर्ति बंद हो जाने पर कॉलोनी में लगे हैंडपंप लोगों के लिए कम पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
पहले भी तीन बार फुंक चुकी सबमर्सिबल
जुलाई में नलकूप में लगी सबमर्सिबल दो बार फुंक चुकी है। अगस्त में भी एक बार सबमर्सिबल फुंकी और एक बार नलकूप की बोरिंग खराब हुई है। टंकी का पानी तीन दिन से नहीं मिलने से सबसे ज्यादा समस्या तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वालों को हो रही है। तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को घरों तक पानी ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बोरिंग खराब होने से तीन दिन से पानी की परेशानी है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। पीने का पानी भरने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमित वर्मा
पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सबमर्सिबल खराब होने से तीसरी और चौथी मंजिल तक पानी ले जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। समस्या का समाधान होना चाहिए। -अब्बास अली।
तीन दिन पहले सबमर्सिबल खराब हो चुकी है। जिससे पूरी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। कॉलोनी में अधिकांश हैंडपंप या तो खराब हैं अथवा बहुत कम पानी दे रहे हैं। -कल्लो बेगम।
एक महीने पहले दो बार सबमर्सिबल फुंक गई थी। अबकी बार बोङ्क्षरग ही खराब हो गई है। सभासद से लेकर चेयरमैन से बोङ्क्षरग सही कराने की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई है। -अशफाक अली।
कांशीराम कॉलोनी में नलकूप की सबमर्सिबल खराब होने से पेयजल आपूर्ति बंद हुई है। सबमर्सिबल सही कराई जा रही है। एक दो दिन में सबमर्सिबल सही कराकर पानी की आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। -लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका