फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drinking water crisis due to code of conduct in etah

आचार संहिता के पेंच में 'अटका' पीने का पानी, भीषण गर्मी में प्यास बुझाने को जूझ रहे लोग

Mon, 20 May 2019 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
drinking water crisis due to code of conduct in etah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में गर्मी के साथ पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। जिले के तमाम ग्राम पंचायतों में लगाई गईं पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। कहीं पाइपलाइन टूटने, तो कहीं ऑपरेटर की तैनाती न होने से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ओवरहैड टैंक सफेद हाथी बने हुए हैं। आचार संहिता के पेंच में लोगों की प्यास फंस गई है।
विज्ञापन


जिले की ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए कुछ साल पहले ग्रामीण पाइप्ड पेयजल परियोजनाएं शुरू की गई थीं। गांवों में ओवरहैड टैंक के साथ पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति देने की व्यवस्था की गई, मगर परियोजनाएं संसाधनों के अभाव में अधर में लटकी रहीं। 
विज्ञापन


अब गर्मियों में फिर से ग्रामीणों को पानी की चिंता सताने लगी है। जिले में 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजनाओं का बुरा हाल है। कहीं ऑपरेटर तैनात नहीं है, तो कहीं पाइप लाइन टूटी पड़ी है। कई ग्राम पंचायतों में परियोजना के ओवरहैड टैंक रिबोर होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा दौर में चुनाव आचार संहिता के चलते पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त करने का काम अटका हुआ है। लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों में 30 मई तक पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त कर चालू करने के निर्देश दिए हैं।

पंचायतीराज निदेशक दे चुके हैं निर्देश

ग्रामीण पाइप्ड लाइन पेयजल परियोजना को लेकर पंचायतीराज निदेशक ने पिछले दिनों निर्देश दिए थे। उन्होंने हर ग्राम पंचायत को वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना में पेयजल परियोजना को दुरुस्त कराने का काम प्रस्तावित कराने को कहा है।

- जिले में 58 ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं हैं। 
- 20 ग्राम पंचायतों में परियोजनाएं बंद पड़ीं।
- 15 परियोजनाओं पर ऑपरेटर की तैनाती नहीं है। 
- 30 मई तक परियोजनाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश। 

इस संबंध में सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द पानी की किल्लत को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed