फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DRG College, Dhanipur Aligarh Exam Center canceled

डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ के परीक्षा केंद्र को निरस्त किया

Thu, 19 May 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
DRG College, Dhanipur Aligarh Exam Center canceled
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरकार डीआरजी महाविद्यालय, धनीपुर, अलीगढ़ (कोड 530) परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। 19 मई को और उसके बाद की परीक्षाएं अब बोहरे मोहनलाल मेमोरियल महाविद्यालय, जट्टारी (कोड 1063) में कराई जाएंगी। नोडल केंद्र राजकीय डिग्री कॉलेज खैर और संबंधित परीक्षा केंद्र व कॉलेजों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 13 मई को कंट्रोल रूम ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को मां जानकी देवी महाविद्यालय, हाथरस (कोड 695) और श्रीरामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड 940) में सामूहिक नकल पकड़े जाने की रिपोर्ट दी थी। दोनों केंद्रों की संबंधित परीक्षा और परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश किए गए। 14 मई को श्रीरामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड 940) का नाम कार्रवाई से हटा दिया गया। कंट्रोल रूम ने रिपोर्ट दी कि गलती से इस केंद्र का नाम चला गया था। नकल की वीडियो क्लिप डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ का बताया गया और कंट्रोल रूम ने लिखित रिपोर्ट अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने डीआरजी महाविद्यालय के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 18 मई को विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा के आदेश पर परीक्षा केंद्र के निरस्त कर दिया गया। डीआरजी महाविद्यालय में पंडित लक्ष्मी नारायण मेमोरियल महाविद्यालय, टप्पल और डीआरजी महाविद्यालय का केंद्र था। संबंधित दिन और पाली की परीक्षा निरस्त करने पर अभी भी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed