फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dress will be ready for Laddu Gopal in mathura jail prisoners got big order

Mathura: लड्डू गोपाल के लिए जेल में तैयार होंगी पोशाक, कैदियों को मिला बड़ा ऑर्डर 

Sun, 19 Jun 2022 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 02:02 PM IST
सार

लड्डू गोपाल जेल के बंदियों के हाथों से बनी पोशाक धारण करेंगे। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत जेल के कैदियों को एक संस्था की ओर से पांच हजार पोशाक बनाने का ऑर्डर मिला है। 
 

विज्ञापन
Dress will be ready for Laddu Gopal in mathura jail prisoners got big order
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में जन्मे कान्हा यानि लड्डू गोपाल अब जेल में बंद बंदियों के हाथों की पोशाक धारण करेंगे। लड्डू गोपाल की पोशाक बनाने में पारंगत जेल के बंदियों को 5 हजार पोशाक बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके लिए पोशाक बनाने वाली एक संस्था ने पांच हजार पोशाक बनाने के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराया है। जल्द ही बंदियों द्वारा गोपाल जी की पोशाक तैयार होकर बाजार में बिकने लगेंगी।

विज्ञापन


दरअसल, जेल में गोपाल जी की पोशाक बनाने का निर्णय वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत लिया गया है, जिसके तहत जेल अधिकारियों द्वारा पोशाक बनाने में रुचि लेने वाले कुछ बंदियों को पारंगत किया गया। इन बंदियों द्वारा पहले कुछ पोशाक नमूने के तौर पर तैयार की गईं थीं। इन नमूनों के आधार पर गाजियाबाद की एक सोसाइटी द्वारा करीब 5 हजार पोशाक बनाने के लिए कच्ची सामग्री जैसे कपड़ा आदि उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन


इस आर्डर को मिलने के बाद जेल में बंदियों ने गोपाल जी की पोशाक बनाने का काम प्रारंभ कर दिया है। जिन बंदियों द्वारा पोशाक बनाई जाएंगी, उनमें धर्मेंद्र, मोहम्मद इरशाद, सैजी खान आदि शामिल हैं। शनिवार को कच्चा माल देने वाली सोसाइटी द्वारा जेल में काम की शुरूआत कराई गई। इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों के अलावा जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार, कारापाल महाप्रकाश सिंह, उपकारापाल संदीप कुमार, सिवानी यादव, अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जेल अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही बंदियों द्वारा तैयार की गई पोशाकें बाजार में बिकने भी लगेंगी। इससे जेल बंदियों की कमाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed