फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dreams of cooprative bank draging

पंचायत चुनाव: बढ़ रही दावेदारों की समस्या, सहकारी बैंक का बकाया चूर कर रहा सपने

Sun, 04 Apr 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
dreams of cooprative bank draging
पंचायत चुनाव लड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। कुछ के सपने तो आरक्षण ने चूर कर दिए तो कुछ सहकारी बैंकों के कर्ज के बोझ तले दबकर मजबूर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ संभावित प्रत्याशी तो कर्ज जमाकर नो ड्यूज पाने में लगे हुए हैं, जबकि कुछ बेबस दिखाई दे रहे हैं। जो अब चुनाव में कम ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव वही व्यक्ति लड़ सकेगा जो सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों का कर्जदार नहीं होगा। प्रत्येक दावेदार को अपने नामांकन पत्र के साथ सहकारी बैंकों का नो ड्यूज लगाना भी अनिवार्य होगा। बिना नो ड्यूज के नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। डीएम सीपी सिंह ने सभी दावेदारों को स्पष्ट कर दिया है कि वे बैंकों का बकाया चुकाकर नो ड्यूज अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

ऐसे में अब पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में से तमाम संभावित प्रत्याशी ऐसे हैं जो सहकारी बैंकों के लाखों रुपये के कर्जदार हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि वे कर्ज कैसे चुकाएंगे। कर्ज भी चुकाना है और चुनाव में खर्चा भी करना है। कुछ संभावित प्रत्याशियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब तो मैदान में उतरने की उम्मीद कम है। पहले तो कोशिश करेंगे कि किसी तरह नो ड्यूज मिल जाए और फिर भी कर्ज चुकाने में नाकाम रहे तो किसी सहयोगी को ही मैदान में उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंाव में शुरू हुई धमाचौकड़ी
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए जहां एक ओर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों की धमा चौकड़ी तेज हो गई है। सबसे अधिक जोर ग्राम प्रधान पद पर दिखाई दे रहा है। स्थानीय प्रतिनिधि को लेकर ग्राम पंचायत के मतदाता भी संजीदा दिखाई दे रहे हैं।

वर्जन-
- सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के कर्जदार नामांकन के साथ ही अनिवार्य रूप से नो ड्यूज लगाएंगे। बिना नो ड्यूज के नामांकन स्वीकार नहीं होगा। संभावित प्रत्याशी सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के कर्ज चुकाकर ही चुनाव लड़ेंगे। - सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed