{"_id":"6a120f94989b509aa1002239","slug":"draining-the-pond-water-killed-aquatic-life-agra-news-c-25-1-agr1008-1067603-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तालाब का पानी निकालने से जलीय जीव मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तालाब का पानी निकालने से जलीय जीव मरे
Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव मीठपुरा में सार्वजनिक तालाब से सिंचाई के लिए पानी निकाले जाने के कारण बड़ी संख्या में जलीय जीवों की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर तालाब में दोबारा पानी भरवाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण अजय पुत्र सिंधे सिंह ने बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब में मछलियों सहित अन्य जलीय जीव रहते हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए पंपसेट लगाकर तालाब का पानी निकाल लिया, जिससे भीषण गर्मी में तालाब लगभग सूख गया। पानी कम होने से तालाब में रहने वाले जीवों की अकारण मौत हो गई। मृत जीवों के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित होने लगा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब में जल्द पानी छुड़वाने की मांग की है, ताकि बचे हुए जलीय जीवों को बचाया जा सके। साथ ही हल्का लेखपाल से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।