{"_id":"65e603a8c67d3eb8630c096a","slug":"drain-will-be-built-in-gadiwan-proposal-approved-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113749-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गाड़ीवान में बनेगा नाला, प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गाड़ीवान में बनेगा नाला, प्रस्ताव मंजूर
Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
गाड़ीवान में बनेगा नाला, प्रस्ताव मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड 15 गाड़ीवान में लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सभासद के प्रस्ताव पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने को नाला बनाने की मंजूरी मिल गई है। गाड़ीवान मोहल्ले में नाला नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था।
वार्ड गाड़ीवान में न्यू गाड़ीवान, सरयूदास कुटिया, भीमसेन मंदिर का क्षेत्र शामिल है। इस वार्ड में जलनिकासी के लिए नाला बनवाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे थे। नाला नहीं होने से बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था। गंदा पानी सड़कों पर बहता था। निचले हिस्से वाले मकानों में गलियों में बहने वाला गंदा पानी पहुंच जाता था।
वार्ड में नाला बनवाने के लिए सभासद ने प्रस्ताव दिया था। जन सुविधा के लिए दिए गए प्रस्ताव को नगर पालिका से मंजूरी मिल गई है। नाला का निर्माण होने से इलाके के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। जलनिकासी की सुविधा भी होगी। नाला बनने से गलियों में गंदा पानी भी नहीं भरेगा। नाला बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से वार्ड के लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका में प्रस्ताव दिया था। नाला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही नाला निर्माण शुरू होगा।
संजय गुप्ता टीटू, सभासद