फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Yogita Gautam Murder Case: 1.5-Hour Cross-Examination in Court Next Hearing on 4 May

डॉ. योगिता हत्याकांड: कत्ल की खौफनाक वारदात, कोर्ट में डेढ़ घंटे चली जिरह; 4 मई को अगली सुनवाई

Wed, 22 Apr 2026 11:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 11:02 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड मामले में कोर्ट में डेढ़ घंटे तक जिरह चली और अगली सुनवाई 4 मई को तय हुई है। पीड़ित परिवार ने न्याय की उम्मीद जताई है, जबकि आरोपी पक्ष की दलीलें अभी जारी हैं।

विज्ञापन
Dr. Yogita Gautam Murder Case: 1.5-Hour Cross-Examination in Court Next Hearing on 4 May
डॉ. योगिता हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की डाॅक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से डेढ़ घंटे जिरह हुई। अगली सुनवाई 4 मई को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वालीं डाॅ. योगिता गौतम (26) एसएन मेडिकल कालेज से एमएस कर रहीं थीं। हास्पिटल रोड स्थित नूरी गेट स्थित एक निजी हास्टल में किराए पर रहती थीं। 18 अगस्त 2020 की शाम को उन्हें हास्टल से ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव डौकी क्षेत्र में मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. योगिता के भाई डाॅ. मोहिंदर गौतम ने थाना एमएम गेट में उरई जालौन के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी कानपुर निवासी डाॅ. विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट में केस के संबंध में सुनवाई हुई। दिल्ली से डाॅ. योगिता के पिता अंबेश गौतम आए थे। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। अगली सुनवाई पर बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से साक्ष्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed