फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr br ambedkar university teachers name use in college

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नया 'कारनामा', शिक्षकों के नाम का ऐसे हो रहा इस्तेमाल

Fri, 10 May 2019 04:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 May 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
dr br ambedkar university teachers name use in college
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में शिक्षकों के नाम अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहे हैं। जिस व्यक्ति ने कभी कॉलेज में साक्षात्कार नहीं दिया, नियुक्ति नहीं पाई, उसके नाम चल रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं एक ही शिक्षक का नाम एक से अधिक कॉलेजों में इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को शपथ पत्र दिया है। गलत तरीके से नाम इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की है। 
विज्ञापन


मेरठ निवासी दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय में शपथपत्र दिया है। इनका आरोप है कि रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज, सिकंदरा और देव एजुकेशन कॉलेज, बरहन, एत्मादपुर में दर्शाया जा रहा है। जबकि उन्होंने दोनों कॉलेजों में न तो कभी साक्षात्कार दिया और न ही पद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित कॉलेजों से नाम हटाने की मांग की गई है। इसी तरह से शांति निकेतन बिजनेस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस संस्थान में बीएड संकाय में प्रवक्ता पद पर कार्यरत सारिका उपाध्याय ने भी शपथपत्र दिया है। 

एत्मादपुर स्थित एक कॉलेज में इनके नाम का अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि संबंधित कॉलेज में कभी नियुक्ति भी नहीं पाई है। नाम हटाए जाने की मांग की गई है। 

गत सत्रों में भी ऐसे कई मामले आए। एक शिक्षक के नाम कई कॉलेजों में पाए गए। शिक्षकों के नाम तो हटा दिए गए। संबंधित कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed