{"_id":"6a4035870bdcd1e1a30609d2","slug":"dr-bina-lavania-appointed-associate-vice-president-of-the-up-badminton-association-agra-news-c-365-1-sagr1044-108598-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डॉ. बीना लवानिया बनीं यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डॉ. बीना लवानिया बनीं यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट
विज्ञापन
डॉ. बीना लवानिया
आगरा। शहर में बैडमिंटन को नई पहचान दिलाने वाली खेल प्रशासक डॉ. बीना लवानिया को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (यूपीबीए) का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को उनके लंबे और समर्पित खेल प्रशासनिक अनुभव का सम्मान माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से आगरा की खेल प्रतिभाओं को भी प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है।
आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में डॉ. बीना लवानिया ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा दी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में आगरा ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी की। बेहतर आयोजन, खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों ने आगरा को प्रदेश के प्रमुख बैडमिंटन केंद्रों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ अब पूरे प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियों और संघ को मिलेगा। उनकी नियुक्ति पर आगरा के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता जताई है। आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक जिला जज महेश नौटियाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, सह कोषाध्यक्ष पवन मंगल, डॉ. संदीप अग्रवाल, संजय कालरा ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।