फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Will Be Fined 50 Thousand From 160 Colleges

विश्वविद्यालय: 160 कॉलेजों से वसूला जाएगा 50-50 हजार रुपये जुर्माना, ये है कारण

Fri, 11 Dec 2020 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Will Be Fined 50 Thousand From 160 Colleges
देना पड़ेगा जुर्माना
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 160 कॉलेजों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रहा है। इन कॉलेजों ने कई नोटिस देने के बाद भी प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार सूची बनाकर कुलपति से जुर्माना लगाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के 200 कॉलेजों ने 2019-20 सत्र के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक और सीडी उपलब्ध नहीं कराई है। इस कारण छात्रों के परिणाम रुके हुए हैं। विश्वविद्यालय ने कई बार रिमाइंडर देने पर भी इन कॉलेजों ने  प्रायोगिक परीक्षा की रिपोर्ट विवि में जमा नहीं की है। ऐसे कॉलेजों को विवि ने 10 दिसंबर तक अंक जमा करने के लिए अंतिम तिथि दी थी। इसके बाद कॉलेजों पर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी थी। अब भी इनमें से करीब 160 कॉलेेजों ने रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लगातार नोटिस देने पर भी कॉलेज संचालक जानकारी नहीं दे रहे हैं। जिससे मार्कशीट और डिग्री का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे करीब 160 कॉलेजों पर 50-50 हजार रुपये आर्थिक दंड लगाया जाएगा। रिपोर्ट कुलपति को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed