फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. bhimrao Ambedkar University Web Registration Date Extended For Admission

आगरा: प्रवेश से वंचित छात्रों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दी बड़ी राहत, बढ़ाई वेब पंजीकरण की तारीख

Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि 2021-22 सत्र में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया भी अगले महीने में शुरू कराई जाएगी। इसके लिए सभी कॉलेज के प्राचार्य और संस्थानों के निदेशकों से उनके अधीन रिक्त सीटों की जानकारी मांगेंगे।

विज्ञापन
Dr. bhimrao Ambedkar University Web Registration Date Extended For Admission
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने प्रवेश से वंचित रहे छात्रों को राहत दी है। ऐसे छात्रों को वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर कर दी है। आवासीय संस्थानों में स्नाकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई। सोमवार को बृहस्पति भवन में बैठक कर यह निर्णय लिए गए हैं। 

विज्ञापन

कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि 2021-22 सत्र में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया भी अगले महीने में शुरू कराई जाएगी। इसके लिए सभी कॉलेज के प्राचार्य और संस्थानों के निदेशकों से उनके अधीन रिक्त सीटों की जानकारी मांगेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए बैठक हो गई है, जिसमें कार्ययोजना बना ली है। इसे लागू करने के लिए एक और बैठक कर अमल में लाया जाएगा।  
विज्ञापन


मीटर न लगवाने वाले कर्मचारियों से वसूला जाएगा दोगुना किराया
सोमवार को बृहस्पति भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वित्त विभाग की भी बैठक हुई, जिसमें आवास में बिजली का मीटर न लगाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से दोगुना किराया वसूला जाएगा। वित्ताधिकारी एके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से मिले आवासों में कई कर्मचारियों ने बिजली का मीटर नहीं लगाया है। इनको 31 अगस्त तक मीटर लगाने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद इनसे दोगुना किराया और हर माह किराए में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी की जाएगी। जिन कर्मचारियों ने आवासों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं, उनको चिह्नित कर खाली करवाया जाएगा, विधिक कार्रवाई भी करेंगे। संस्थान निदेशक और विभागाध्यक्षों को एक बार विभिन्न खर्चों के लिए 1000 से 5000 रुपये कर दिए हैं। कुलसचिव-वित्ताधिकारी और परीक्षा नियंत्रक विभिन्न विभागीय कार्यों के खर्च 20 हजार से एक लाख रुपये कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण कैंटीन संचालक को किराए में 80 प्रतिशत छूट पर भी निर्णय हुआ। बैठक में कुलसचिव संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह, नामित सदस्य अरविंद नारायण मिश्र रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य परिषद की बैठक आज
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक आज होगी। इसमें परीक्षा समिति की प्रवेश से वंचित छात्रों के प्रवेश और वित्त समिति के निर्णयों को रखा जाएगा, जहां पर उनका अनुमोदन कर दिया जाएगा।

मथुरा में बुखार का कहर: कोह गांव में अब तक छह की मौत, दहशत में ग्रामीण, स्वास्थ्य टीम ने बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed