फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Self Softwere For Semester Exams

तैयारी: परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अपना सॉफ्टवेयर तैयार कराएगा विश्वविद्यालय

Tue, 01 Feb 2022 08:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Feb 2022 08:31 AM IST
सार

विश्वविद्यालय यदि किसी एजेंसी के माध्यम से भी सॉफ्टवेयर तैयार कराता है तो वह विश्वविद्यालय का अपना सॉफ्टवेयर होगा। उसे एजेंसी नहीं ले जा सकेगी। आने वाले बाकी सत्रों में भी उसी सॉफ्टवेयर से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Self Softwere For Semester Exams
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर परीक्षाओं के केंद्र बनाने के लिए अपना सॉफ्टवेयर तैयार कराएगा। किसी एजेंसी का सॉफ्टवेयर नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। कॉलेजों की जियो टैगिंग का काम भी इसी हफ्ते शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मार्च के दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इससे पहले सॉफ्टवेयर तैयार कराकर उसी पर कॉलेजों से जियो टैगिंग करानी है। जियो टैगिंग कराने के बाद टीमें बनाकर कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। सभी कॉलेजों का डाटा उपलब्ध होने के बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा सकेंगे। करीब 850 कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम संचालित हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि एक माह के अंदर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने की योजना है। उसी के अनुरूप काम किया जा रहा है। कानपुर विश्वविद्यालय की प्रक्रिया समझ ली गई है। उसी आधार पर यहां भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कानपुर विश्वविद्यालय का भी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका परीक्षण भी हो चुका है। विश्वविद्यालय यदि किसी एजेंसी के माध्यम से भी सॉफ्टवेयर तैयार कराता है तो वह विश्वविद्यालय का अपना सॉफ्टवेयर होगा। उसे एजेंसी नहीं ले जा सकेगी। आने वाले बाकी सत्रों में भी उसी सॉफ्टवेयर से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed