फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University security will be handled by ex-servicemen in Agra

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सुरक्षा संभालेंगे पूर्व सैनिक, एक साल के लिए हुआ अनुबंध

Tue, 08 Mar 2022 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 06:01 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और अधिकारियों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिक करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम से एक साल का अनुबंध किया गया है।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University security will be handled by ex-servicemen in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सुरक्षा की कमान अब उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को सौंप दी गई है। मुख्य प्रानुशासक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की संविदा 12 फरवरी 2022 को समाप्त हो गई थी। अब विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम से एक वर्ष का अनुबंध किया गया है। यह निगम सेवानिवृत्त सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य करता है। अभी 43 सुरक्षाकर्मियों को संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग सभी सरकारी संस्थाओं में पूर्व सैनिक अपनी सेवाएं देते हैं। आगरा में भी एसएन मेडिकल कॉलेज और भारतीय जीवन बीमा निगम में पूर्व सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से पूर्व सैनिकों की सेवाएं लिए जाने के लिए किसी भी प्रकार के टैंडर की आवश्यकता नहीं रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम से अनुबंध किए जाने से विश्वविद्यालय को चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था प्राप्त होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में निजी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मेदारी देने पर पूर्व में सवाल खडे़ हो चुके हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिक कल्याण निगम से किए अनुबंध का विरोध भी होने लगा है। छात्रसंघ और कर्मचारी संघ ने इस धन की बर्बादी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed