फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University released schedule for the second semester examinations in Agra

Agra University : स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से, 100 प्रश्नों में से 50 के देने होंगे जवाब

Fri, 29 Jul 2022 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 06:12 PM IST
सार

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University released schedule for the second semester examinations in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होंगी और 10 सितंबर को खत्म होंगी। परीक्षाएं 29 दिन तक चलेंगी।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहले परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया और उस पर कॉलेजों से आपत्तियां मांगी गईं। आपत्तियों के आधार पर परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:30 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई जाएगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर ही देने होंगे।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश की ओर से परीक्षा कार्यक्रम के साथ छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह कहा गया है कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम जरूर डाउनलोड कर लें। जानकारी के अभाव परीक्षा से वंचित होने के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा भवन में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित होगा। कॉलेजों के प्राचार्योँ से भी अपेक्षा की गई है कि वह परीक्षा का कार्यक्रम व दिशा-निर्देश नोटिस बोर्ड पर लगवा दें, जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा के बारे में जानकारी हो सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed