फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Recognition Of four B.Ed. colleges Ends

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: चार बीएड कॉलेजों की मान्यता समाप्त

Sun, 02 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Feb 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Recognition Of four B.Ed. colleges Ends
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चार बीएड कॉलेजों की मान्यता समाप्त कर दी है। इन कॉलेजों ने एनसीटीई की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


एनसीटीई की ओर से नवंबर 2019 में विश्वविद्यालय से संबद्ध 35 कॉलेजों को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कॉलेज में अनुमोदित शिक्षकों की कमी या न होने और संसाधनों के अभाव पर नोटिस दिया गया। नोटिस के बाद जिन कॉलेजों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, उनकी मान्यता समाप्त किए जाने का निर्णय एनसीटीई की ओर से 16-17 जनवरी को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


सूची डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। एनसीटीई की ओर से कॉलेजों को मान्यता की शर्तों पर परखने के बाद कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुछ और कॉलेज इस सूची में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जिन कॉलेजों की मान्यता समाप्त की गई है, उनके नाम नए सत्र में काउंसलिंग के लिए नहीं भेजे जाएंगे। छात्र-छात्राएं नहीं आवंटित किए जाएंगे। वर्तमान में जो विद्यार्थी पंजीकृत हैं, वह पढ़ते रहेंगे। 

इन कॉलेजों की मान्यता समाप्त की गई
- श्री विजय स्वरूप महिला कॉलेज, फाउंडेशन, सिकंदरा आगरा। 
- श्री शिवप्रसाद मेमोरियल, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, टूंडला, फिरोजाबाद। 
- एफएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। 
- श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राया, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed