फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University re-examination date declared

विश्वविद्यालय की पुनर्परीक्षा 28 दिसंबर से: सात नोडल केंद्रों पर होगी परीक्षा, यहां देखें पूरी जानकारी

Sat, 18 Dec 2021 07:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 07:18 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक नोडल केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक और दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University re-examination date declared
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरकार शैक्षणिक सत्र 2020-21 की विशेष और पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 दिसंबर से शुरू होंगी और 15 जनवरी तक चलेंगी। नोडल केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परीक्षा दो पाली में सुबह 10:00 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में बीए, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल, बीएससी के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र और एमए, एमएससी, एमकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी। परीक्षार्थियों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। कुछ विषयों की परीक्षा ही लिखित होगी। इसका समय दो घंटे का होगा। 
विज्ञापन

सात नोडल केंद्रों पर होगी परीक्षा 
परीक्षा सात नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी। आगरा कॉलेज में आगरा जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बीएसए कॉलेज, मथुरा में संबंधित जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, केए कॉलेज शिकोहाबाद में फिरोजाबाद जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी बागला कॉलेज हाथरस में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, डीएस कॉलेज अलीगढ़ में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, जेएलएन कॉलेज एटा में संबंधित जिले के अलावा कासगंज के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, चित्रगुप्त कॉलेज, मैनपुरी में संबंधित जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

विशेष परीक्षा का फार्म भरने से वंचित छात्रों को एक और मौका
विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा देने से वंचित छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि वंचित छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं। 

अब भी जो छात्र विशेष परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है। 21 दिसंबर तक वह अंतिम रूप से परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या संबंधित कॉलेज के माध्यम से फार्म भरवा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed