{"_id":"669bad8892652eeebc0785ff","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-phd-entrance-exam-on-august-18-in-agra-there-will-be-no-negative-marking-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छत्राओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छत्राओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा
Sat, 20 Jul 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:02 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 1500 सीटों के लिए 3260 आवेदन आए। 12 अगस्त से प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। 12 अगस्त से प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में दो केंद्रों पर आयोजित होगी। अभी केंद्र तय नहीं किए हैं। अगले सप्ताह तक केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। 1500 सीटों के लिए 3260 आवेदन आए हैं। दो घंटे का परीक्षा होगी। इसमें 100 प्रश्न आएंगे।
विज्ञापन
सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। प्रवेश पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। 12 अगस्त से सभी के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, वहां से छात्र इनको प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की पूरी जानकारी एक-दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन