{"_id":"5f940349a98c053f5e53f8cb","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-online-help-desk-start-for-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय: अब ऑनलाइन देख सकेंगे छात्र-छात्राएं, शिकायत का समाधान हुआ या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय: अब ऑनलाइन देख सकेंगे छात्र-छात्राएं, शिकायत का समाधान हुआ या नहीं
Sun, 25 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन देख सकेंगे कि उनकी समस्या या शिकायत का समाधान हुआ कि नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन हेल्प डेस्क पर प्रार्थनापत्र देने वालों को प्रार्थनापत्र का नंबर दे रहा है। अब यह व्यवस्था की गई है कि इस नंबर की सहायता से विवि की वेबसाइट पर अपने आवेदन के निस्तारण की स्थिति की जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर www.dbrau.org.in पर ‘नो हेल्प डेस्क स्टेटस’ नाम से लिंक दिया गया है। अभ्यर्थियों को इस लिंक पर जाकर हेल्प डेस्क से दिए गए आवेदन के नंबर को डालना होगा, इसके बाद पता चल जाएगा कि उसके आवेदन की स्थिति क्या है? वह किस विभाग में है?
विज्ञापन
इससे पहले हेल्प डेस्क पर दिए जाने वाले प्रार्थनापत्र का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था, न ही छात्रों को आवेदन की कोई रसीद या नंबर दिया जाता था। इस कारण छात्रों को बार-बार आवेदन करना पड़ता था। समाजवादी छात्रसभा के जिला महासचिव रवि यादव ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान तय समय में करने की मांग की है।
विज्ञापन
तय समय में ही होगा छात्रों का काम
ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रार्थनापत्र देने वाले छात्र-छात्राओं का काम तय समय में किया जाएगा। इसके संबंध में शुक्रवार को संबंधित स्टाफ के साथ बैठक भी की गई। एक हफ्ते में यह प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। -प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति
दो चक्कर लगाए, डिग्री नहीं मिली
प्रयागराज के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने सत्र 2012-13 में बीएड किया था। एक जनवरी 2019 को डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। डिग्री दी नहीं गई। दो चक्कर लगा चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने दोबारा प्रार्थनापत्र दिया, बताया गया कि 45 दिन के अंदर डिग्री पहुंच जाएगी।
नौ महीने में अंकपत्र में संशोधन नहीं हुआ
टूंडला निवासी सुमित वर्मा ने जनवरी 2020 को एलएलबी के अंकपत्र में संशोधन के लिए आवेदन किया था। अभी तक संशोधन नहीं किया गया। शुक्रवार को वह हेल्प डेस्क पर पहुंचे तो अंदर परीक्षा नियंत्रक के पास भेज दिया गया। सुमित का कहना है कि उन्हें विभिन्न भर्ती में अंकपत्र लगाने की जरूरत पड़ रही है।