फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University issued the number of exam control room

Agra: नकल और परीक्षा में गड़बड़ी दिखे तो करें शिकायत, विश्वविद्यालय ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sun, 21 Aug 2022 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 03:31 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर नकल करते हुए फोटो, सीसीटीवी बंद होने की फोटो, वीडियो, बाहरी तत्वों के आने जैसी शिकायतें भी की जा सकती हैं। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University issued the number of exam control room
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा में नकल समेत अन्य गड़बड़ी दिखने पर शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस पर फोटो, वीडियो और शिकायत भेजी जा सकती है। शिकायत की जांच करते हुए 24 घंटे में कार्रवाई का दावा किया गया है।

विज्ञापन

 
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए व्हाटसएप नंबर (7302245561) जारी किया गया है। इस पर शिक्षक, परीक्षार्थी, परिजन, कॉलेज का स्टाफ समेत कोई भी नकल और परीक्षा संबंधी गड़बड़ी या परेशानी भेज सकता है। 

विज्ञापन

ऐसी शिकायतें भेज सकते हैं 

इसमें नकल करते हुए फोटो, सीसीटीवी बंद होने की फोटो, वीडियो, बाहरी तत्वों के आने जैसी शिकायतें भी की जा सकती हैं। इसे संज्ञान में लेकर तत्काल संबंधित कॉलेज में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और 24 घंटे में कॉलेज पर कार्रवाई तय होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर इस हेल्पलाइन नंबर को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के लिए निर्देशित किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इस नंबर को अपलोड कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

81 हजार छात्रों की परीक्षा शुल्क जमा

डीन एकेडमिक प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर में 99 हजार छात्र पंजीकृत थे। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में अभी तक 81,929 छात्रों के परीक्षा शुल्क जमा होने पर परीक्षा फॉर्म भरवा दिए हैं। बाकी के छात्रों को भी परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। शुल्क जमा होने पर इनके भी परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed