फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University examinations started examination centers not connected to CCTV 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि:  403 में से 100 परीक्षा केंद्र भी नहीं जुड़े सीसीटीवी से, शुरू हुईं परीक्षाएं

Thu, 07 Apr 2022 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 11:47 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इनकी निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि 403 में से 100 परीक्षा केंद्र भी सीसीटीवी कैमरे से नहीं जुड़े हैं।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University examinations started examination centers not connected to CCTV 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षा पांच अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। छह अप्रैल को भी दोनों पाली में परीक्षाएं हुईं। 403 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार तक शासन स्तर की ओर सेंट जोंस कॉलेज में स्थापित कराए गए कंट्रोल रूम से 100 केंद्र भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़ नहीं पाए हैं। विश्वविद्यालय की ओर 80 केंद्रों के आईपी एड्रेस और पासवर्ड कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराए गए। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्तर से दो कंट्रोल रूम निगरानी के लिए बनाए गए हैं। एक आईईटी में और दूसरा कुलपति सचिवालय में। यहां आगरा मंडल के करीब 100 परीक्षा केंद्रों ने आईपी एड्रेस व पासवर्ड दिया है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों की निगरानी के लिए अलीगढ़ में भी नोडल केंद्र बनाया गया है, इससे 96 केंद्र जुड़े हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि दो दिन में सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन

कंट्रोल रूम का नंबर जारी नहीं किया गया 

दो दिन की परीक्षा होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम का नंबर जारी नहीं किया गया। प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं, इन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डालने के साथ कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उड़नदस्ते तय नहीं किए गए हैं, परीक्षा के अनुसार उड़नदस्ते भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। प्रो. अजय तनेजा और प्रो. संजय चौधरी के निर्देशन में उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू 

बुधवार से बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 32,470 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की म्यूजिक वोकल की परीक्षा 190 परीक्षार्थियों ने दी।  

अनुमोदित शिक्षक नहीं, बना दिया परीक्षा केंद्र 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है, जिनमें शिक्षक अनुमोदित नहीं है। विश्वविद्यालय में किसी ने शिकायत दर्ज कराई कि सुमन प्रकाश कॉलेज, फिरोजाबाद में पांच कॉलेजों का सेंटर है और एसएलआर कॉलेज, मैनपुरी में तीन कॉलेजों का सेंटर है, दोनों में अनुमोदित शिक्षक नहीं है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था, शिकायत की जांच कराई जाएगी।  

परीक्षा के दौरान बदले जा रहे केंद्र 

परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र बदले जा रहे हैं। परीक्षा के एक दिन पहले अंतिम सूची तय की गई, जिसमें 19 केंद्र बढ़ गए। अंतिम सूची जारी होने के बाद कॉलेजों ने विश्वविद्यालय में केंद्र दूर डाले जाने की शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायत के आधार पर करीब 10 केंद्र बदल दिए गए हैं। संशोधित सूची वेबसाइट पर डाली गई है। कॉलेजों से कहा गया है कि वह केंद्र बदले जाने की जानकारी परीक्षार्थियों को दे दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed