फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University examinations postponed till 15 May due to covid

आगरा में कोरोना: विश्वविद्यालय की लिखित और प्रायोगिक परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित

Fri, 16 Apr 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 05:37 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि परीक्षाएं स्थगित करने और कॉलेजों में भौतिक रूप से पढ़ाई बंद कराने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University examinations postponed till 15 May due to covid
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासनादेश की कड़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चल रहीं और 15 मई तक प्रस्तावित सभी लिखित और प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। यहां तक कि संस्थानों व कॉलेजों में कक्षाएं भी नहीं लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि परीक्षाएं स्थगित करने और कॉलेजों में भौतिक रूप से पढ़ाई बंद कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्राचार्य जरूरत के अनुरूप शिक्षकों को बुलाने के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। 15 मई के बाद शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा का कहना परिस्थितियों को देखते हुए शासन स्तर से अच्छा निर्णय लिया गया है। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएन सिंह का कहना है कि उनके यहां के एक शिक्षक और कार्यालय अधीक्षक संक्रमित हो गए हैं। वर्तमान हालात में परीक्षाओं को टालना उचित कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये परीक्षाएं चल रही थीं
विवि और संबद्ध कॉलेजों में बीएससी व एमएससी कृषि, एमएसडब्ल्यू, एमस्टैट, एमए समाजशास्त्र, बीफार्मा की परीक्षाएं चल रहीं थीं। कुछ परीक्षाएं माह के अंत तक प्रस्तावित थीं। बीलिब, एमलिब, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी फॉरेस्ट्री, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी, बीएससी होम साइंस और एमएससी होम साइंस की परीक्षाएं भी इसी माह होनी थीं, सब टाल दी गईं हैं।

मुख्य परीक्षा पर भी निर्णय 15 मई के बाद
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा पर भी निर्णय 15 मई के बाद लिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल निर्धारित की गई थी। यह प्रक्रिया चलती रहेगी, बंद नहीं की जाएगी।


आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed