फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University examination forms will fill till November 27

Agra University: अब 27 नवंबर तक भरें परीक्षा फाॅर्म, विवि प्रशासन ने चाैथी बार बढ़ाई अंतिम तिथि

Tue, 25 Nov 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Nov 2025 12:01 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के छात्र 27 नवंबर तक परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University examination forms will fill till November 27
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चौथी बार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। अब स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर के छात्र 27 नवंबर तक 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर फॉर्म भर सकेंगे। वहीं इसका असर आवासीय परिसरों के परीक्षा कार्यक्रम पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म न भर पाने की वजह में छात्रों की उदासीनता और समर्थ पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याएं रहीं। सूत्रों ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से पहले महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी होनी अनिवार्य होती हैं। पहले, कॉन्फिडेंशियल सेक्शन पेपर तैयार होने की पुष्टि करता है। उसके बाद समर्थ पोर्टल से यह प्रमाणित किया जाता है कि सभी छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम की प्रक्रिया की जाती है।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल संस्थान के डॉ. आयुश मंगल ने बताया कि फॉर्म भरने में हो रही देरी ने परीक्षा स्कीम को भी खिसका दिया है। छात्र रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सेठ पदम चंद संस्थान खंदारी परिसर के निदेशक बृजेश रावत ने बताया कि जब तक परीक्षा फाॅर्म नहीं भरे जाएंगे, परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं हो सकता। छलेसर परिसर के डॉ. रवि शेखर ने बताया कि डेटशीट अप्रूवल के लिए भेज दी गई है। इसके तहत 3 दिसंबर से परीक्षाएं कराना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी के लिए भेजे गए परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा फॉर्म अब तक भरे जा रहे हैं। परीक्षा कार्यक्रम संस्थानों की ओर से बनाकर अप्रूवल के लिए भेजे गए हैं। आगामी दिनों में कई पाठ्यक्रमों की परीक्षा होना प्रस्तावित हैं। -प्रो. मनु प्रताप, डीन अकादमिक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed