{"_id":"5c3c75fcbdec2273467dc103","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-did-not-open-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश के बाद भी दो दिन नहीं खुला विश्वविद्यालय, परेशान हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश के बाद भी दो दिन नहीं खुला विश्वविद्यालय, परेशान हुए छात्र
Mon, 14 Jan 2019 05:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी कामकाज होना था। लेकिन कुलसचिव के आदेश के बाद भी विश्वविद्यालय नहीं खुला। न कोई काम हुआ। इससे दूर दराज से आए छात्रों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लंबित कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इस पर लंबित कार्यों को निपटाए जाने के लिए कुलसचिव की ओर से आदेश जारी किया गया था। दोनों दिन आम दिनों की तरह विश्वविद्यालय खुलना था।
विज्ञापन
मगर, कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश को नजरअंदाज कर दिया। शनिवार को कार्यालय खुले नहीं। रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। गेट पर दिनभर ताला लगा रहा। इससे दोनों दिन कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
वहीं छुट्टी के दिन विश्वविद्यालय खुलने की सूचना मिलने पर छात्र दोनों दिन आए, लेकिन काम हो होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। विश्वविद्यालय कर्मचारी ही नहीं, अधिकारी भी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचे।