फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University convocation may be postpon due to Corona period

कोरोना काल में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर संशय

Tue, 29 Sep 2020 02:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 02:29 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस के कारण देर से शुरू हुई परीक्षाएं, अक्तूबर या दिसंबर में होता है आयोजन

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University convocation may be postpon due to Corona period
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं देर से शुरू हुई हैं। इसके कारण परिणाम भी जारी नहीं हो पाए है। कुलपति का कहना है कि ऐसे में दीक्षांत समारोह होने की संभावना कम है। अक्तूबर या दिसंबर में इस समारोह का आयोजन होता है। इस संबंध में राजभवन से भी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से 1100 कॉलेज संबद्ध हैं और इसमें चार लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। हर साल सितंबर के अंत और अक्तूबर में दीक्षांत समारोह कराते हुए मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए जाते हैं। इसमें आगरा, अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के मेधावी शामिल होते हैं। 
विज्ञापन



देर से शुरू हुई परीक्षाएं

इस बार कोरोना वायरस की वजह से 2019-20 सत्र के अंतिम वर्ष के करीब एक लाख छात्रों की ही परीक्षाएं देर से शुरू हुई। इसके चलते इनका मूल्यांकन और परिणाम भी अटका हुआ है। इनकी मार्कशीट और डिग्री भी तैयार करनी होंगी। समय कम होने के कारण अगले महीने दीक्षांत समारोह होने की उम्मीद कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति का भी मानना है कि कोरोना वायरस और परीक्षा-परिणाम में देरी होने के कारण दीक्षांत समारोह होने की संभावना कम है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से अभी कॉलेज नहीं खुले हैं, कक्षाएं भी नहीं लग रहीं। 

अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा, परिणाम और मूल अंकपत्र तैयार होने के बाद ही मेरिट जारी हो सकती है, इसमें देरी के कारण समारोह की संभावना कम है, अभी राजभवन से भी इस बाबत कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed