{"_id":"6164f8b98ebc3e7fd545f4b9","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-bsc-students-result-stops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फिर दिखी विश्वविद्यालय की लापरवाही, प्रोन्नत प्रक्रिया पूरी किए बिना परिणाम जारी, अब बीएससी के छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फिर दिखी विश्वविद्यालय की लापरवाही, प्रोन्नत प्रक्रिया पूरी किए बिना परिणाम जारी, अब बीएससी के छात्र परेशान
Tue, 12 Oct 2021 08:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:23 AM IST
सार
विशेष हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से किसी की अंकतालिका में विषय के अंक नहीं चढ़े थे तो किसी को डिग्री नहीं मिली थी।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही से बीएससी अंतिम वर्ष के 3000 छात्रों का परिणाम रुक गया है। अनिवार्य विषय इनवायरमेंट स्टडी में बिना प्रोन्नत किए ही परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में अंकतालिका में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है। इसे ठीक कराने के लिए छात्र विश्वविद्यालय में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
सत्र 2020-21 बीएससी अंतिम विषय में इन्वायरमेंट स्टडी विषय की परीक्षा नहीं कराई गई है, इसमें छात्रों को प्रोन्नत किया जाना है। लेकिन प्रोन्नत की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे में सभी विषयों में अंक दर्ज हैं, लेकिन इनवायरमेंट स्टडी विषय में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है, इस कारण तीन हजार से अधिक छात्रों का परिणाम रुक गया है। इससे छात्र परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। व अंकपत्र ठीक कराने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
बरहन से आई कुमारी नीरज ने बताया कि बीएससी अंतिम वर्ष में सभी विषयों में उत्तीर्ण हैं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देखा तो उसमें इनवायरमेंट स्टडी की परीक्षा नॉट क्लियर दर्शा रही है, जबकि इसका विश्वविद्यालय ने पेपर ही नहीं कराया था और प्रोन्नत होना है।
विज्ञापन
एटा के बीएससी कर चुके कपिल कुमार भी विश्वविद्यालय आए। उन्होंने बताया कि इन्वायरमेंट स्टडी के पेपर में नॉट क्लियर दर्ज है, ऐसे में पास होकर भी अन्य कोर्स में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसे ठीक कराने के लिए तीन बार विश्वविद्यालय के चक्कर काट चुका हूं।
बीएससी के ऐसे करीब तीन हजार छात्र हैं, जिनकी इनवायरमेंट स्टडी में प्रोन्नत करना है, यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक-दो दिन में इसे पूरा करके वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। छात्रों की अंकतालिका में नॉट क्लियर नहीं लिखा आएगा। — अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक
विशेष हेल्प डेस्क पर 115 प्रार्थनापत्र आए
विवि की विशेष हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से किसी की अंकतालिका में विषय के अंक नहीं चढ़े थे तो किसी को डिग्री नहीं मिली थी। पहले दिन 115 प्रार्थनापत्र आए। इनके प्रार्थनापत्र लेकर रजिस्टर में परेशानी और नाम, पता, फोन नंबर दर्ज कर तीन से पांच दिन बाद संपर्क करने के लिए कहा है।
हेल्प डेस्क के प्रभारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान पर विशेष हेल्प डेस्क लगाई है। 18 अक्तूबर तक लगातार हेल्प डेस्क लगेगी, जिसमें प्रार्थनापत्र जमा किए जा रहे हैं। पहले दिन 115 प्रार्थनापत्र आए हैं, जिसमें से अंकतालिका में गड़बड़ी, नामों की स्पेलिंग गलत होना, डिग्री, अंकतालिका न मिलने, मार्क अवेटिंग समेत तमाम अन्य परेशानियां वाले छात्र रहे। यह छात्र आगरा समेत अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस समेत आसपास के जिलों के रहे। इन सभी के नाम, पते और फोन नंबर दर्ज कर लिए हैं। संबंधित विभाग में यह शिकायतें भेज दी हैं, इनको तीन से पांच दिन में ठीक कराने के लिए कहा है, जिनको हेल्प डेस्क पर ही वितरण किया जाएगा।
डेंगू-बुखार का कहर: फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित ब्रज में 21 की मौत, कासगंज में भी हालात खराब