डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र टेंपर्ड
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई है। तीन अभ्यर्थियों को टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची से बाहर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में हुई कार्य परिषद की बैठक में बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड (अंकों से छेड़छाड़) माना गया। बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट रखी गई, उसको मंजूरी दे दी गई। विश्वविद्यालय का यह निर्णय हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाना है।
एसआईटी (विशेष जांच दल) की ओर से तैयार की गई टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची में 1084 अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। स्पेशल अपील की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 26 फरवरी 2021 को मामले की जांच के आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए। इसी आदेश की कड़ी में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया।
समिति की जांच रिपोर्ट को कार्य परिषद में रखा गया। समिति ने जांच में पाया कि एसआईटी की ओर से तैयार टेंपर्ड प्रमाणपत्र की 1084 अभ्यर्थियों की सूची में एक ही अभ्यर्थी का नाम 61 बार है। एक छोड़कर 60 जगह से नाम हटा दिए गए। बचे 1024 में से तीन अभ्यर्थियों के साक्ष्य सही पाए गए।
इनके नामों को टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची से हटा दिया गया। अब विश्वविद्यालय का निर्णय हाईकोर्ट में रखा जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत उन शिक्षकों पर निर्णय लिया जाएगा, जिनका नाम टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की सूची में शामिल है।
जांच समिति की रिपोर्ट को दे दी गई मंजूरी
कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने बताया कि टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की जांच के लिए गठित जांच समिति को कार्य परिषद में रखा गया। इसको मंजूरी दे दी गई। 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र टेंपर्ड पाए गए। हाईकोर्ट के समक्ष विश्वविद्यालय के निर्णय को प्रस्तुत किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।