फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr bhimrao ambedkar university agra start online degree

अब नहीं लगाने पड़ेंगे विश्वविद्यालय के चक्कर, घर बैठे डाउनलोड करें प्रोविजनल डिग्री

Sun, 02 Sep 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 02 Sep 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university agra start online degree
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को अब प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन करने पर ही उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था शुक्रवार से शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहले दिन 139 लोगों ने इस व्यवस्था के तहत प्रोविजन डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2018 तक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था बनाई है। इन वर्षों के सारे रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं। प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर फीस जमा करनी होगी। 
विज्ञापन


ऐसे बनाई गई योजना 

कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने 29 अगस्त को कुलसचिव कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया था। लाइन में एक तिहाई विद्यार्थी प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए ही खड़े थे। इसके बाद सर्टिफिकेट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई। इसमें विश्वविद्यालय को सफलता भी मिली है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

dr bhimrao ambedkar university agra start online degree
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
प्रोविजनल डिग्री के साथ डिग्री भी ऑनलाइन आवेदन पर उपलब्ध कराने की योजना है। इसकी तैयारी चल रही है। वर्ष 2015 के पहले का रिकॉर्ड डिजिटलाइल्ड किया जा रहा है। यह काम पूरा होने के बाद इसको भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र घर बैठे प्रोविजनल डिग्री और डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। 
 
दो से ढाई लाख आवेदन 

विश्वविद्यालय में प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए दो से ढाई लाख आवेदन रखे हुए हैं। विद्यार्थियों ने आवेदन के साथ फीस भी जमा की है। कुलपति का कहना है कि विद्यार्थियों के साक्ष्य देने पर इनको दोबारा खोजवाने का प्रयास किया जाएगा। 

विभागों में आवेदन के गट्ठर रखे हुए मिले। इनको हेल्प डेस्क पर भेजा जा रहा है। जिन आवेदनों के साथ जरूरी प्रमाणपत्र नहीं लगे हैं। उनको ‘आई’ वएनक्लोजर से ‘टी’ एनक्लोजर में परिवर्तित कराया जाएगा। ‘आई’ एनक्लोजर में अपूर्ण आवेदन और ‘टी’ में पूर्ण आवेदन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed