{"_id":"5f0beb838ebc3e63b511e24d","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-admission-process-late","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः आवेदन नहीं कर सके छात्र, प्रवेश प्रक्रिया में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः आवेदन नहीं कर सके छात्र, प्रवेश प्रक्रिया में होगी देरी
Mon, 13 Jul 2020 10:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 AM IST
सार
10 जुलाई से शुरू किया जाना था वेब रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्धारित तिथि के बाद भी वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करा पाया है। इससे विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई थी। इसी के अनुरूप कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाने की तिथि निर्धारित की थी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से पहले विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।

आरबीएस डिग्री कॉलेज ने 10 जुलाई से प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई थी। कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का लिंक भी दिया गया है। इसे भरने के लिए विश्वविद्यालय का वेब रजिस्ट्रेशन संख्या डालना अनिवार्य है, ऐसे में फॉर्म भरे नहीं जा रहे।
सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, बैकुंठी देवी कॉलेज में 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन प्रक्रिया समय पर शुरू होती नहीं दिख रही।
20 जुलाई तक शुरू हो पाएगी प्रक्रिया
वेब रजिस्ट्रेशन के लिए नई एजेंसी से करार होना है। आईटी कंपनी से नाम मांगे गए हैं। इससे कुछ देरी हुई है। संबद्ध कॉलेज 20 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। उम्मीद है कि इससे पहले एजेंसी तय हो जाएगी। -प्रो. अशोक कुमार मित्तल, कुलपति, विश्वविद्यालय