फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University admission process for undergraduate courses begins

Agra University: स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू...समर्थ पोर्टल पर ऐसे करें पंजीकरण

Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University admission process for undergraduate courses begins
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजूकेशन (सीआईएससीई) के 10वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बस केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम आना शेष है। ऐसे में शहर के 12वीं पास करने वाले दो बोर्डों के अभ्यर्थी शहर में ही मौजूद संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


विवि ने बुधवार से पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दी। विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर समर्थ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए छात्रों से एकमुश्त 400 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद छात्र कितने भी कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो। 
विज्ञापन


 

छात्रों की सहूलियत के लिए विवि के आवासीय संस्थानों और संबद्ध महाविद्यालय में संचालित कोर्सों की लिस्ट और सीट और पात्रता समेत विस्तृत जानकारी भी छात्र यहीं से प्राप्त कर सकेंगे। समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करते ही छात्रों को अपनी परख आईडी दर्ज करानी होगी। यह परख आईडी विवि स्तर पर एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) जेनरेट हो जाएगा। यह एबीसी नंबर छात्र देश के किसी भी विवि में पढ़ाई करने पर समान ही रहेगी। प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि एक बार पंजीकरण पूरा होने के बाद छात्र को बार-बार अपने डाक्यूमेंट्स भी अपलोड नहीं करने होंगे। छात्र जिस कोर्स के लिए भी आवेदन करेंगे उनके डॉक्यूमेंट्स वहीं से अपग्रेड हो जाएंगे।

ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण
विवि ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया का एक शार्ट ट्यूटोरियल भी अपलोड किया है, जिससे छात्र सारी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें। इसके लिए छात्र को सबसे पहल विवि की साइट पर जाना होगा। यहां एडमिशन 2025-26 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इंफार्मेशन ब्रोशर, एडमिशन प्रोसेस और लिंक फॉर एडमिशन तीन टैब नजर आएंगे। एक-एक टैब को क्लिक कर आप पंजीकरण प्रक्रिया को सहजता से पूरा कर पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed