{"_id":"6530c9c7cb14387fb6063e89","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-administration-released-list-of-centers-for-agriculture-examinations-in-agra-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: 21 अक्तूबर से बीएससी कृषि की परीक्षाएं, केंद्रों की सूची जारी; पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: 21 अक्तूबर से बीएससी कृषि की परीक्षाएं, केंद्रों की सूची जारी; पढ़ें पूरी जानकारी
Thu, 19 Oct 2023 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:35 PM IST
सार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीएससी और एमएससी कृषि की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। आगे पढ़ें और पूरी जानकारी पाएं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी और एमएससी कृषि की परीक्षाओं के कार्यक्रम के बाद अब केंद्रों की सूची भी जारी कर दी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर इसे देख सकते हैं। दो पाली में परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक बीएससी कृषि की परीक्षाएं 21 से शुरू होंगी और 18 नवंबर तक चलेंगी। वहीं, एमएससी कृषि की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से पूर्वाह्न 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा में पीड़ित का दर्द: थानाध्यक्ष ने बर्तन धुलवाए...शौचालय साफ कराए, मजदूरी व गोबर उठवाया; न्याय फिर भी नहीं
विज्ञापन
बीएससी कृषि की परीक्षा के लिए आगरा में आरबीएस कॉलेज बिचपुरी, श्री मेघ सिंह डिग्री कॉलेज आबिदगढ़ में दो केंद्र और जगदंबा डिग्री कॉलेज फाउंड्री नगर को केंद्र बनाया गया है। एटा में जेएलएन कॉलेज, अलीगढ़ में डीएस कॉलेज, मथुरा में बीएसए कॉलेज, फिरोजाबाद में एके कॉलेज व नारायन कॉलेज, शिकोहाबाद और मैनपुरी में एससीजीडी को केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: सट्टा लगाने से रोका तो पत्नी को लगा दिया करंट, आए दिन ससुराली करते उत्पीड़न; बेचने का बना रहे प्लान
एमएससी कृषि की परीक्षा के लिए आगरा कॉलेज में आरबीएस कॉलेज बिचपुरी, मथुरा में बीएसए कॉलेज, एटा में जेएलएन कॉलेज व अलीगढ़ में डीएस कॉलेज, मैनपुरी में श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।