{"_id":"6123e34f8ebc3e7a1d779c96","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-8-50-lakh-degree-pending-of-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: सात साल से 8.50 लाख डिग्री लंबित, नहीं हुआ जांच समिति की सिफारिशों पर कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: सात साल से 8.50 लाख डिग्री लंबित, नहीं हुआ जांच समिति की सिफारिशों पर कार्य
Tue, 24 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:04 AM IST
सार
विधानसभा की आश्वासन समिति की जांच समिति के अध्यक्ष फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों की परेशानी पर बीते महीने कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें 2015 से 2021 तक करीब 8.50 लाख डिग्री लंबित हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विधानसभा की आश्वासन समिति की सिफारिशों पर कार्य नहीं किया गया। लंबित डिग्री और एक पटल पर कई सालों से जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया। इस पर आश्वासन समिति के जांच समिति अध्यक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी रिपोर्ट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा की आश्वासन समिति की जांच समिति के अध्यक्ष फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों की परेशानी पर बीते महीने कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें 2015 से 2021 तक करीब 8.50 लाख डिग्री लंबित हैं। इनकारी विषयवार सूची बनाकर चरणबद्ध तैयार करने को कहा था। गोपनीय, परीक्षा विभाग, लेखा विभाग और संबद्धता विभाग में 10 साल से भी अधिक समय तक 94 कर्मचारी एक ही पटल पर कार्य कर रहे हैं, इनके भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इनकी सूची देकर पटल बदलने को कहा था। इनकी अभी तक क्या प्रगति हुई है, इसकी अभी तक विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी नहीं दी है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन से इन सिफारिशों में से कितना कार्य हुआ है, इसकी रिपोर्ट मांग रहा हूं। जल्द ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
सिफारिशों को अमल में लाया जाएगा
विधानसभा की आश्वासन समिति की जांच समिति की सिफारिशों पर अमल में लाया जाएगा, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। कई सालों से लंबित डिग्री बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। - प्रो. प्रदीप श्रीधर, जन संपर्क अधिकारी
विज्ञापन
छात्र हित में यह भी की थीं सिफारिशें
- छात्रों का डेटा सेंटर बने, जिसमें आधार कार्ड से शैक्षणिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित हों।
- परीक्षा संबंधी कार्य एजेंसी से न कराते हुए विश्वविद्यालय अपना नया सर्वर तैयार कर खुद बनाए।
- प्री एंड पोस्ट एग्जामिनेशन सिस्टम सेल तैयार की जाए, जिससे छात्रों को परेशानी का समाधान हो।
विवि: बीएससी फॉरेस्ट्री की परीक्षा चार को
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज होने वाली बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब परीक्षा चार सितंबर को होगी। विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि 24 अगस्त को पीईटी-2021 की परीक्षा होने के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई है।
मथुरा में बेखौफ अपराधी: खिड़की तोड़कर पूर्व सैनिक के घर घुसे चोर, दंपती और श्वान को बेहोश कर लाखों की चोरी