फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar Statue Damaged In Sikandra Police Station Area

आगराः अराजकतत्वों ने खंडित की आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 18 Oct 2020 11:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar Statue Damaged In Sikandra Police Station Area
आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के बाद पार्क में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा सिकंदरा के बाईं का बाजार स्थित एक पार्क में लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित शनिवार को खंडित कर दी गई। इसकी जानकारी रविवार सुबह लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ हरी पर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात की, 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पार्क में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। उन्होंने ही मूर्ति खंडित की है। कार्रवाई की मांग की गई। इस पर एसपी सिटी ने थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन



एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोगों की सहमति के बाद किरावली से नई प्रतिमा मंगाई गई है। इसे स्थापित कराने की प्रक्रिया चल रही है। मूर्ति खंडित करने के आरोपियों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed