{"_id":"5cbf46aebdec22143e2c816b","slug":"dr-bhim-rao-ambedkar-university-semester-exam-date-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया एमकॉम, बीसीए, बीबीए की परीक्षाओं का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया एमकॉम, बीसीए, बीबीए की परीक्षाओं का कार्यक्रम
Wed, 24 Apr 2019 07:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी फाइल फोटो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। संबंधित विभागाध्यक्षों और प्रभारियों ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं परीक्षा का कार्यक्रम देख भी सकती हैं।
एमकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और पुनर्परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी। 10 मई तक परीक्षा चलेंगी। परीक्षाएं एक पाली में सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी।
बीसीए दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू होंगी। 15 मई को परीक्षा समाप्त होगी। दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 01:00बजे तक होगी।

बीबीए के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू होंगी। 14 मई को परीक्षा समाप्त होगी। इसकी परीक्षाएं भी दो पाली में कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 02:00बजे तक होगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।