{"_id":"5c7e334bbdec22146325892b","slug":"dr-bhim-rao-ambedkar-university-change-examination-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय की परीक्षा बनी मजाक, फिर बदल गए सेंटर, असमंजस में छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय की परीक्षा बनी मजाक, फिर बदल गए सेंटर, असमंजस में छात्र
Tue, 05 Mar 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। परीक्षा सेंटरों की सूची में बार बार बदलाव किया जा रहा है। सोमवार को चौथी बार सेंटरों में बदलाव कर वेबसाइट पर नई सूची अपलोड की गई है। इससे छात्रों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा एक मार्च से शुरू हो गई हैं। सेंटरों की पहली सूची 24 जनवरी को जारी की गई। आपत्तियां मांगने के बाद एक मार्च को संशोधन कर सेंटरों में दोबारा बदलाव किया गया। इसी के आधार पर परीक्षाएं भी कराई गईं। नई सूची के आधार पर परीक्षाएं संचालित हो ही रही थीं।
सोमवार को एक बार फिर सेंटर बदल कर नई सूची में 410 सेंटर और 45 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। इसमें सांसद पुत्र के चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय किरावली का केंद्र कृष्णा डिग्री कालेज था, अब नई सूची में इसका केंद्र महाराणा प्रताप डिग्री कालेज किरावली कर दिया है।

Trending Videos
इसके अलावा कृष्णा एकेडमी बिचपुरी का पहली सूची में बाजीराव डिग्री कालेज बिचपुरी था, अब उसे नई सूची में बीवीआरई बिचपुरी कर दिया गया है। बाजीराव डिग्री कालेज बिचपुरी का सेंटर कृष्णा एकेडमी में कर दिया है। पीआरओ डॉ. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि संवेदनशील सेंटर होने कारण कालेज संचालकों की प्रार्थना पत्र पर इनके सेंटरों में बदलाव किया गया है।
एडेड कालेजों में होगी प्राइवेट छात्रों की परीक्षा
प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा एडेड कालेजों में कराई जाएगी। आगरा कालेज में एमए और स्नातक की परीक्षा होगी। सेंट जोंस कालेज में एमकाम और अलीगढ़ के डीएस कालेज में स्नातक, एमए और एसवी कालेज में कॉमर्स की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा मंगलवार को 23 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
भटकते रहे छात्र, नहीं खुला विश्वविद्यालय
परीक्षा के लिहाज से विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को विभागीय कार्य संचालित रखने के लिए विश्वविद्यालय खोले जाने की बात कही थी, लेकिन विश्वविद्यालय के विभाग नहीं खोले गए। इससे दूरदराज से आने वाले छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकते रहे।