फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Beena Lawania Talks Over Girl Power

बातचीत: हर बेटी सशक्त और सक्षम बनाना मकसद: डॉ. बीना लवानियां

Mon, 10 Jan 2022 11:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 11:01 AM IST
सार

डॉ. बीना लवानियां ने एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उनका मकसद हर बेटी को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
Dr Beena Lawania Talks Over Girl Power
डॉ. बीना लवानियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनेस स्कूल के शिक्षक से कॉरपोरेट संस्थानों में योजनाकार तक की सफल भूमिका निभा चुकीं डॉ. बीना लवानियां का कहना है कि उनका मकसद हर बेटी को सशक्त और सक्षम बनाना है। उनका मानना है कि राजनीति आपको सक्षम और सशक्त बनाती है। अवसर देती है कि आप सरकार की नीतियों से राष्ट्र और वंचित वर्ग की सेवा कर पाएं। एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कई मसलों पर चर्चा की।
विज्ञापन


आपके सामने अहम मुद्दे क्या हैं?
रोजगार की दिशा में हमें और काम करने की जरूरत है। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल युक्त बनाना होगा। इसके लिए स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित कर युवाओं को रोजगार दे सकते हैं। आगरा में प्रदूषण बड़ी समस्या है। प्रदूषण रहित सेवा उद्योग से विकास संभव है। यहां के युवाओं के लिए एक अवसर जरूरी है।
विज्ञापन

 महिलाओं के लिए क्या होना चाहिए?
महिलाओं को शिक्षा आत्मनिर्भर बनाती है, निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक समानता बहुत बड़ा सामाजिक मुद्दा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ... सिर्फ लिंग अनुपात को घटाने के लिए नहीं है अपितु यह दकियानूसी सोच पर मार है। समानता हमारी बच्चियों का अधिकार है। बेटियों को विकास की मुख्यधारा में जुड़ना ही नहीं अपितु नेतृत्व इसका निर्णायक घटक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में कौन सी बात ज्यादा प्रभावित करती है?
राजनीति माध्यम है सकारात्मक बदलाव का। क्योंकि राजनीति में आपका सीधा संवाद धरातल की सच्चाइयों से होता है। हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था एक ऐसे प्रतिनिधि को चुनकर सदन में भेजती है जो जनता के अधिकार के लिए एक आवाज बनकर काम करता है। मैं यह मानती हूं कि राजनीति समाजसेवा का एक व्यापक माध्यम है।
आपकी क्या योजना है?
हर बेटी आत्मनिर्भर बने मेरा यह प्रयास रहेगा। यहां का हर वर्ग और समाज मेरे परिवार जैसा है। युवा और कामकाजी महिला वर्ग को बीजेपी से जोड़ने की कोशिश कर रही हूं। पीएम मोदी और सीएम योगी की योजनाओं में गरीब महिलाओं को ताकतवर बनाने का संकल्प है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ... आंदोलन के माध्यम से सरकार ने समूचे भारत में एक चेतना बेटियों के सम्मान के लिए जागृत की है। मुझे इस मुहिम को और आगे तक ले जाना है। मैं अपनी आखिरी सांस तक आगरा की सेवा करती रहूंगी।
आगरा के लिए क्या खास हो...?
आगरा का इतिहास पौराणिक कैलाश मंदिर से जुड़ा हुआ है। यमुना किनारे स्थापित आठ और ऐसे धार्मिक महत्व वाले स्थान हैं जिनको जीर्णोद्धार के पश्चात धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करके मथुरा और वृंदावन के धार्मिक पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाना चाहिए। इससे आगरा की अर्थव्यवस्था में भी सुधार अवश्य होगा।

कितनी सक्षम हुई है आज की महिला?
एक दशक पहले महिलाएं मतदान पर निजी तौर पर फैसला नहीं लेती थीं लेकिन अब 50 फीसदी महिलाएं वोट किसको देना है इस पर खुद तय करती हैं। कई स्थानों पर वे पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान कर रही हैं। अब जरूरत है राजनीति व सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की। राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागेदारी सशक्त भारत की तस्वीर को सार्थक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed