फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Anurag Sharma became the Vice President of the State Council of Higher Education

Agra News: डॉ. अनुराग शर्मा बने राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष, मनोनीत पत्र आते ही दौड़ी खुशी की लहर

Thu, 08 Sep 2022 05:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 05:40 PM IST
सार

डॉ. अनुराग शर्मा को उत्तरप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

विज्ञापन
Dr. Anurag Sharma became the Vice President of the State Council of Higher Education
डॉ. अनुराग शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज इंजीनियरिंग संकाय में विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा को राज्यपाल द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। शिक्षाविद डॉ. अनुराग शर्मा लगभग बीस वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके विभिन्न विषयों पर रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन


डॉ. अनुराग शर्मा  ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक, एमटेक, पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शिक्षक कॉलोनी, जयपुर हाउस निवासी डॉ. शर्मा अनेक सामाजिक संगनठनों के साथ मिलकर सामाजिक व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। छात्रों के बीच उच्च शिक्षा, समाज जागरण के प्रचार प्रसार के लिये भी वे निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके पिता स्व. चंद्रपाल शर्मा प्रसिद्ध शिक्षाविद रहे हैं और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सदस्य भी रहे। उनकी पत्नी डॉ. अर्चना द्विवेदी रसायन विज्ञान में पीएचडी हैं। पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। 
विज्ञापन


डॉ. अनुराग शर्मा को उत्तरप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. संजीव भारद्वाज, शैलेन्द्र नरवार, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. राजीव उपाध्याय, दिवाकर तिवारी, तत्सत शर्मा, पंकज, शशिकांत गुप्ता, नितिन बहल, आगरा कॉलेज के शिक्षकगणों आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का भी आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed