फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPS students demonstrated their mastery in chess.

Agra News: शतरंज में डीपीएस के छात्रों ने दिखाई महारत

Sat, 31 Oct 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
DPS students demonstrated their mastery in chess.
रिया अस्थाना मेमोरियल 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स
आगरा। रिया अस्थाना मेमोरियल 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स की शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार को द इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। इसमें डीपीएस शास्त्रीपुरम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों में विजेता का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीपीएस शास्त्रीपुरम विजेता रहा, जबकि गणेश राम नगर गर्ल्स स्कूल उपविजेता बना। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी डीपीएस ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में डीपीएस ने बाजी मारी और कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब सेंट सीएफ एंड्रूज, पीलीपोखर ने जीता, शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता आगरा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। मून स्कूल ओलंपिक्स के आयोजक राहुल पालीवाल, संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। मुख्य निर्णायक एसएनए अक्षय अरोड़ा रहे। निर्णायक मंडल में विवेक राजपूत, राकेश जादौन, उदय शर्मा, नीरज शर्मा और अभिषेक राजपूत शामिल थे। इस अवसर पर सेंट मार्क्स स्कूल के चेयरमैन राजू डेनियल, सेंट एंड्रूज के निदेशक शिवांजल शर्मा, राहुल सागर, बबीता पाठक, मून ओलंपिक्स के निदेशक राजीव दीक्षित, मनीष तिवारी, ताराचंद, नंदी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शारदा वर्ल्ड स्कूल में चार खेलों का आयोजन
आगरा। मून स्कूल ओलंपिक्स की चार खेलों की प्रतियोगिताएं शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित की गईं। फेंसिंग, वुशु, सेपक टकरा और ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। वुशु की जूनियर बालिका स्पर्धा में बलूनी स्कूल ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।

टीआईएसए दूसरे और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर तीसरे स्थान पर रहा। वुशु के विभिन्न भार वर्गों में बलूनी स्कूल की पूर्वी व अनिका, सेंट एंड्रूज की तवयाना व आन्या कौशिक, टीआईएसए की तृप्ति और सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल की आराध्या ने स्वर्ण पदक जीते। टीआईएसए ने 12 अंक के साथ दूसरा और सेंट एंड्रूज ने सात अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एचडी, एसएमएस समूह के संजय कुमार सिंघल, डॉ. मनीश्वर गुप्ता, पार्षद विकास भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रमुख सत्याकी बनर्जी और उपप्रधानाचार्या नीता रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शारदा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत गुप्ता ने भी शुभकामनाएं दीं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed