{"_id":"6a1363a3ca3bfd471b0f3f46","slug":"dpro-inspected-the-quality-of-the-utsav-bhawan-being-constructed-in-karahi-agra-news-c-25-1-agr1008-1068393-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कराही में बन रहे उत्सव भवन की डीपीआरओ ने जांची गुणवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कराही में बन रहे उत्सव भवन की डीपीआरओ ने जांची गुणवक्ता
Mon, 25 May 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कराही में उत्सव भवन का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी
फतेहपुर सीकरी। ग्राम कराही में 1.41 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे उत्सव भवन का रविवार को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवक्ता परखी।
डीपीआरओ मनीष कुमार, जिला पंचायत इंजीनियर, एडीओ पंचायत हरनारायण चौधरी आदि ने जांच के दौरान कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। जिले का पहला उत्सव भवन फतेहपुर सीकरी ब्लॉक की ग्राम कराही में बनाया जा रहा है। भवन बनने के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान प्रधान के प्रतिनिधि शिशु ने बताया कि भवन का लाभ आसपास के दर्जनों गांवों को भी मिलेगा।