{"_id":"5b55c2114f1c1bb24b8b4991","slug":"dpr-to-be-preparing-for-develop-soron-as-tourist-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीर्थस्थल सोरों को सजाने की तैयारी शुरू, एक माह में तैयार किया जाएगा डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थस्थल सोरों को सजाने की तैयारी शुरू, एक माह में तैयार किया जाएगा डीपीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
सोरों में हरि की पौड़ी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के तीर्थनगरी सोरों सूकरक्षेत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने के एलान को प्रशासन ने अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
एक माह में पर्यटन स्थल के मानकों के अनुरूप सोरों के विकास का खाका खींचा जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग के तकनीकी विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। सोरों को खूबसूरत बनाने के लिए योजनाएं बनाईं जाएंगी।
सोरों सूकरक्षेत्र पौराणिक तीर्थस्थल है। इस तीर्थ की महिमा पुराणों में वर्णित है। इसे आदितीर्थ माना जाता है। इस नगरी का वर्षों पुराना इतिहास है। इसके विशेष धार्मिक महत्व के कारण अनेक संतों, महापुरुषों का यहां आगमन हुआ है।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
वर्षों से इस क्षेत्र में विकास की डोर टूटी हुई है। तीर्थनगरी के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से यहां विकास की उम्मीद बंधी है।
तीर्थस्थल के विकास के लिए बनाए जाने वाली डीपीआर में तीर्थनगरी के संतों, समाजसेवी संगठनों का मत भी लिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
50 करोड़ तक का होगा डीपीआर
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि यह डीपीआर 30 करोड़ से 50 करोड़ का बनाया जाएगा। इसमे सोरों के सुंदरीकरण और विकास व जनसुविधाओं से संबंधित वृहद स्तर पर प्रस्ताव शामिल होंगे।
तकनीकी सलाहकारों से भी परामर्श किया जाएगा। जिससे बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार हो सके। अधिक से अधिक लोग इस कार्य योजना से लाभांवित हों। तीर्थनगरी में सुंदरीकरण ऐसा हो जिससे पर्यटक आकर्षित होकर यहां आएं। जिससे विकास के और रास्ते भी खुल सकें।

क्या होगा खास
- हरिपदी गंगा को दिया जाएगा आकर्षक रूप, लगाई जाएगी रैलिंग।
- मेला ग्राउंड को बनाया जाएगा आकर्षक, विकसित होंगे पार्क।
- एक ऑडिटोरियम डेढ़ हजार से दो हजार लोगों की क्षमता का बनाया जाएगा।
- तीर्थनगरी में प्रकाश की उत्तम व्यवस्था कायम की जाएगी।
- तीर्थपर्यटकों के लिए पेयजल का संकट न हो, इसके लिए प्रबंध होंगे।
- सोरों-लहरा मार्ग को अच्छा बनाया जाएगा।
- परिक्रमा मार्ग पर सुविधाएं सृजित की जाएंगी।
- पौराणिक स्थलों के संरक्षण पर र कया जाएगा कार्य।