फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPR of Chambal Lift Scheme pending for 15 months, complaint to DM

Agra News: चंबल लिफ्ट योजना की डीपीआर 15 माह से लंबित, डीएम से शिकायत

Tue, 10 Mar 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
DPR of Chambal Lift Scheme pending for 15 months, complaint to DM
बिचपुरी। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नई नहर के निर्माण की मांग करते हुए किसानों का 43 माह से धरना जारी है। किसानों ने डीएम से शिकायत की है कि चंबल लिफ्ट योजना की डीपीआर 15 माह से लंबित है। 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। नई नहर निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक दिलीप सिंह ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में कहा है कि सिंचाई विभाग के कार्यालय, प्रतापपुरा (आगरा) पर 43 माह से धरना दिया जा रहा है। तीन वर्ष पूर्व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की की विशेषज्ञ टीम ने फिजिबिलिटी सर्वे किया था। तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम ने सिंचाई संकट के समाधान के लिए सात विकल्प सुझाए थे। इनमें प्रमुख प्रस्ताव चंबल नदी से पानी लिफ्ट कर पाइपलाइन के माध्यम से उटंगन नदी पर तहसील किरावली के गांव सिरौली में बांध बनाकर जल संग्रहित करना है। इसके बाद वहां से मोटर पंप के जरिए प्रभावित क्षेत्र तक नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने का विकल्प दिया था। यह डीपीआर बनाई नहीं गई। अगर 15 दिन के भीतर डीपीआर तैयार नहीं कराई गई तो किसान अधीक्षण अभियंता नलकूप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सीकरी के 60 गांवों में भूगर्भ जलस्तर 600 फीट तक है। इस दौरान दाताराम, मुकेश, पदम सिंह, बलवीर सिंह, पूरन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
नई नहर निर्माण के लिए प्रारंभिक लागत अनुमान तैयार कर लिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। -अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता नलकूप, आगरा
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed